ब्रेकिंग
बिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाबिहार में कर्मा पूजा के दौरान दर्दनाक हादसे: पटना-नालंदा में डूबे कई लोग, 8 की जान गईBihar Politics : बिहार-झारखंड बंटवारे पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- दुखी मन से की थी वोटिंग; अटल जी की थी अलग सोचBihar Infrastructure Development: सड़क-पुल से लेकर नई फैक्ट्रियों तक... तेजी से बदल रही बिहार की तस्वीर, रियल एस्टेट में भी रौनकबिहार में डिजिटल क्रिएटर की कनपटी पर बंदूक सटाकर लूट, लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले उड़े बदमाशसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा

लूटपाट का विरोध करने पर चालक की मारी गोली, घटनास्थल पर हुई मौत

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत काला बलुआ यादव टोला के पास गोलीकांड और लूटकांड में ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जाता है कि रानीगंज से खरीदारी क

लूटपाट का विरोध करने पर चालक की मारी गोली, घटनास्थल पर हुई मौत
Desk
2 मिनट

PURNEA: खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत काला बलुआ यादव टोला के पास गोलीकांड और लूटकांड में ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जाता है कि रानीगंज से खरीदारी कर लौट रहे व्यापारियों को हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटपाट कर गाड़ी चालक रणविजय मंडल को मौत के घाट उतार दिया। 


मृतक ड्राइवर मधेपुरा का रहने वाला था। इस संबंध में मोबाइल व्यापारी मुन्ना सहनी ने बताया कि अपने सहयोगी प्रवीण कुमार एवं गाड़ी चालक रणविजय मंडल के साथ चार चक्का वाहन बीआर 11 एएस 4960 से मोबाइल के बकाया का तगादा करके रानीगंज से चंपानगर होते हुए पूर्णिया लौट रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार छह अपराधियों ने चंपानगर पेट्रोल पंप के पास से ओवरटेक करना शुरू कर दिया। 


वहीं, सरसी थाना के काला बलुआ यादव टोला के पास व्यापारी के गाड़ी को रोककर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर मोबाइल व्यापारी मुन्ना सहनी से नगद 45 हजार रुपया लूट लिए। उसके बाद सहयोगी प्रवीण से भी 8 हजार रूपया ले लिए। जब अपराधियों ने गाड़ी चालक से रूपए मांगे तो चालक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद अपराधियों ने गुस्से में आकर चालक को गोली मार दी। गोली चालक के सीने में लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


पीड़ित व्यापारी ने इस घटना की जानकारी सरसी थाना पुलिस को दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता