ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: घर से भागकर प्रेमी-जोड़े ने रचाई शादी, लौटने के दौरान रेलवे स्टेशन पर परिजनों ने कर दी जमकर धुनाई

JAMUI: मुंगेर की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ भागकर पटना पहुंची जहां सिविल कोर्ट में शादी करने के बाद दोनों जैसे ही जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचे परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी

 Bihar News: घर से भागकर प्रेमी-जोड़े ने रचाई शादी, लौटने के दौरान रेलवे स्टेशन पर परिजनों ने कर दी जमकर धुनाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: मुंगेर की रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ भागकर पटना पहुंची जहां सिविल कोर्ट में शादी करने के बाद दोनों जैसे ही जमुई रेलवे स्टेशन पहुंचे परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान घंटों हंगामा होता रहा। हंगामा और मारपीट की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। 


पता चला कि दोनों प्रेमी-युगल घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर लिये हैं ये दोनों मुंगेर के खड़गपुर स्थित मुजफ्फरगंज के रहने वाले हैं। कोर्ट मैरिज करने के बाद ये दोनों घूमने के लिए पटना से दिल्ली चले गये। दिल्ली से मुंगेर जाने के क्रम में दोनों जैसे ही जमुई पहुंचे उन्हें लड़की के परिजनों ने घेर लिया और दोनों की जमकर धुनाई कर दी।   


बताया जाता है कि मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना अंतर्गत मुजफ्फरगंज की रहने वाली 21 वर्षीय अमीषा कुमारी पड़ोस के ही 30 वर्षीय जितेंद्र तांती से बचपन से ही प्यार करती थी लेकिन परिवारवालों द्वारा उसकी शादी दूसरे लड़के के साथ तय कर दी गई। जिसके बाद लड़की 6 दिसंबर 2024 को अपने प्रेमी जितेंद्र तांती के साथ घर से पटना भाग गई। 10 दिसंबर को पटना सिविल कोर्ट में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। जिसके बाद दोनों घूमने के लिए दिल्ली चले गये।


 इस दौरान युवती के परिवार वालों ने जितेंद्र तांती और उसके परिवार वालों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। वहीं गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे के करीब दोनों दिल्ली से पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से जमुई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही उतरे वहां पहले से छिपकर बैठे अमीषा के भाई और अन्य परिजनों ने दोनों नव दंपती को धर दबोचा और स्टेशन पर ही दोनों की पिटाई शुरू कर दी। 


मारपीट और हंगामे की सूचना जैसे  ही जमुई रेलवे स्टेशन के जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज देव को हुई वो दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये और प्रेमी-जोड़े को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि परिजन और प्रेमी जोड़ों की सहमति से जीआरपी के थानाध्यक्ष ने लिखित आवेदन लेने के बाद दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता