ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी नाबालिग लड़की, मां ने जंजीर से बांध दिये हाथ

DESK : कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिसे प्यार होता है, उसे न तो कुछ दिखाई देता है और न ही सुनाई। वह बस अपनी जिद पर अड़ा रहता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, ज

प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थी नाबालिग लड़की, मां ने जंजीर से बांध दिये हाथ
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK : कहते हैं प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है। जिसे प्यार होता है, उसे न तो कुछ दिखाई देता है और न ही सुनाई। वह बस अपनी जिद पर अड़ा रहता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां नाबालिग लड़की एक लड़के से प्यार कर बैठी। दोनों एक दूसरे को इतना चाहने लगे की घर से दो बार भागने का प्रयास भी कर चुके थे। तीसरी बार भी भागने के फिराक में ही थे, लेकिन ऐन वक्त पर लड़की की मां ने दोनों को दबोच लिया।


हालांकि प्रेमी किसी तरह हाथ छुड़ाकर मौके से भाग निकला। लेकिन बेटी को लेकर मां अपनी दुकान पर आई और वहां लगे ठेले में जंजीर से बेटी का हाथ बांध दिया। महिला जिस ठेले पर पानी की बोतल बेचती है, उसी ठेले पर बेटी लेटी हुई थी और वहां से गुजरने वाले लोग हाथ में जंजीर लगी बच्ची को देख रहे थे। ठेले पर ही उसकी मां बैठकर चाय पी रही थी और बेटी को भी चाय बिस्कुट खाने को दे रही थी। चाय बिस्कुट खिलाने के दौरान मां ने उसके हाथ में लगे जंजीर को खोल दिया लेकिन खाने के बाद फिर हाथ में जंजीर लगा दिया गया। 


लोग ऐसा करने से मना कर रहे थे लेकिन महिला का कहना था कि यदि जंजीर खोली तो वो फिर अपने प्रेमी के साथ भाग जाएगी। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश के झांसी शहर का है। जहां नवाबाद बस स्टैंड इलाके में एक मां को अपनी बेटी के हाथ में जंजीर लगाते देखा गया तो लोगों ने बच्ची का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर नजर पड़ते ही हरकत में आई पुलिस भी मौके पर पहुंची और लड़की के हाथ में लगे जंजीर को खुलवाया। 


महिला ने बताया कि वह ठेले पर पानी की बोतल बेचती है। उसकी बेटी नाबालिग है जिसे एक दलित युवक ने अपने झांसे में ले लिया है। बेटी को बहला-फुसलाकर अपने झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया है। दो बार उसने बेटी को लेकर भागने की कोशिश की थी। तीसरे दफे भी वह उसे लेकर भागने के फिराक में था, तभी उसने दोनों को पकड़ लिया। लड़का तो किसी तरह वहां से भाग निकला लेकिन बेटी उसके साथ जाने की जिद पर अड़ी थी।


मां ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन बच्ची समझने का नाम नहीं ले रही थी। जिसके बाद मां उसे लेकर अपनी दुकान पर पहुंची और जिस ठेले पर वह पानी की बोतल बेचती है, उसी ठेले पर उसे लिटा दिया और हाथ में जंजीर लगाकर उसमें ताला जड़ दिया। लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया और हाथ में लगे जंजीर को हटाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।