ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लॉकडाउन में छूट मिलते ही शुरू हुआ जिस्म का धंधा, 4 कस्टमर के साथ पकड़ी गईं 2 कॉल गर्ल्स

LUCKNOW : कोरोना वायरस के कारण विश्व में कोहराम मचा है. अब तक कई लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं. इंडिया में भी यह वायरस काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है. लॉक डा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

LUCKNOW : कोरोना वायरस के कारण विश्व में कोहराम मचा है. अब तक कई लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं. इंडिया में भी यह वायरस काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है. लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए इस संक्रमण को रोकने की कोशिश की जा रही है. लेकिन इसी बीच पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल लॉकडाउन में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए 2 लड़कियों को 4 कस्टमर्स के साथ अरेस्ट किया है.


2 कॉल गर्ल्स अरेस्ट
मामला उत्तर प्रदेश के जनपद इलाके का है. जहां पुलिस ने कोतवाली भिनगा के पटना खरगौरा में छापेमारी करते हुए  2 लड़कियों को 4 कस्टमर्स के साथ अरेस्ट किया. जनपद पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. आरोपियों में दो गैर जनपदीय महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस ने आगे बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफल रही.


पुलिस को मुखबिर ने दी सूचना
सुबह में भिनगा कोतवाल दद्दन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पटना खरगौरा में एक व्यक्ति बाहर से महिलाओं को लाकर सेक्स रैकेट चला रहा है. सूचना मिलते ही श्री सिंह ने अपने सीनियर अफसरों को इसके बारे में बताया. एसपी अनूप सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के कुशल निर्देशन में कोतवाल दद्दन सिंह पुलिस टीम के साथ पटना खरगौरा में छापेमारी कर दी. छापेमारी के दौरान मनोज पाठक पुत्र दीनानाथ निवासी पटनाखरगौरा, मनीष वर्मा पुत्र रामदुलारे निवासी चौधरीपुरवा कोतवाली भिनगा के साथ ही दो महिलाओं को दबोच लिया. महिलाएं अमेठी जिले की बताई जा रही हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

टैग्स