ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

लॉकडाउन में पुलिसवाले को पसंद आई दूसरी लड़की, सिपाही ने अपनी पत्नी को मार दी गोली

DESK : लॉकडाउन में कई अवैध रिश्तों के खुलासे हो रहे हैं. जिसमें पुलिसवालों के भी अनैतिक संबंधों का पर्दाफाश हो रहा है. एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरानकर दिया है. द

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : लॉकडाउन में कई अवैध रिश्तों के खुलासे हो रहे हैं. जिसमें पुलिसवालों के भी अनैतिक संबंधों का पर्दाफाश हो रहा है. एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरानकर दिया है. दरअसल, एक पुलिसवाले ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध होने के कारण सिपाही ने अपनी पत्नी की हत्या की है. पुलसि इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है. फिलहाल आरोपी पुलिसवाला फरार है.


पुलिसवाले ने पत्नी को मारी गोली
मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का है. जहां शिकोहाबाद कस्बा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पुलिसवाले ने गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मृतका के परिवार वालों का कहना है कि यह हत्या उसके पति ने की है. वह आगरा में यूपी पुलिस के 112 हेल्पलाइन में तैनात है. वारदात के बाद वह तीन बच्चियों को लेकर फरार है. घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.


दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध
आरोपी पुलिवाले यतेंद्र और मैनपुरी की रहने वाली सरोज उर्फ पिंकी की शादी 2008 में हुई थी. वह शिकोहाबाद की आवास विकास कॉलोनी में एक मकान में रहती थी. उसकी तीन बेटियां हैं. जबकि यतेंद्र आगरा में नौकरी करता था. आरोप है कि, उसका मथुरा की किसी युवती से अवैध संबंध था. जिस कारण दोनों में आए दिन विवाद होने लगा. आवास विकास कॉलोनी के जिस मकान में सरोज रहती थी, वो मकान उसके नाम था. यतेंद्र मकान बेचने का दबाव सरोज पर बना रहा था.


बच्चों को लेकर आरोपी फरार
पुलिस अधीक्षक देहात राजेश कुमार का कहना है कि मृतका के पिता ने आरोप लगाए हैं कि सिपाही यतेंद्र ने ये हत्या की है. पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी  कोशिशें जारी हैं. उसकी तीनों बच्चियां भी गायब थीं. सरोज के पिता राम प्रकाश ने आरोप लगाए हैं कि यतेंद्र ने गोली मारकर सरोज की हत्या कर दी. इसके बाद तीनों बेटियों को लेकर फरार हो गया.

टैग्स