ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

दूसरे पति और बच्चों को छोड़ मायके गई थी पत्नी, प्रेमी से रचा ली तीसरी शादी

DESK : लॉकडाउन से पहले एक महिला अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़कर मायके गई थी, इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और वह वहीं फंस गई. तभी कुछ दिनों बाद उसके पति को पता चलता है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी क

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : लॉकडाउन से पहले एक महिला अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़कर मायके गई थी, इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और वह वहीं फंस गई. तभी कुछ दिनों बाद उसके पति को पता चलता है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ शादी रचा लिया है . जिसके बाद महिला के पति ने इसका विरोध किया तो मामला थाने पहुंच गया. 

मामला राजस्थान के जोधपुर का है. जोधपुर में नाशता कॉर्नर चलाने वाले अभिषेक ने पुलिस थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. अभिषेक ने बताया कि साल 2013 में उसने डिंपल नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था. उस वक्त उसने अभिषेक से एक बात छुपाई थी कि वह पहले से विवाहित है. उसकी पहली शादी पाली निवासी सुनील गर्ग के साथ हुई थी. लेकिन उसने यह बात अभिषेक से छुपाकर दूसरी शादी की थी.  शादी के एक माह के बाद ही डिंपल ने अभिषेक के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज कराया था मगर, उसके बाद दोनों के बीच राजीनामा हो गया और साथ रहने लगे. 

लेकिन अब लॉकडाउन के दौरान मायके गई डिंपल ने तीसरी शादी रचा ली है. अभिषेक ने डिंपल पर मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगया है कि  डिंपल पहले से शादीशुदा थी. उसकी शादी पाली निवासी सुनील गर्ग नाम के व्यक्ति से हुई थी. उसने यह बात छुपाकर अभिषेक से दूसरी शादी की और दोनों के दो बच्चे भी हैं. अभी उसकी पत्नी प्रेगनेंट थी और लॉकडाउन के पहले मायके गई थी. लॉकडाउन के चलते वहीं फंस गई. लॉकडाउन के दौरान अभिषेक ने उससे मोबाइल पर फोन करके सम्पर्क करने की कोशिश की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. अनलॉक होने के बाद जब अभिषेक ससुराल गया तो पता चला कि उसकी पत्नी ने  सिरोही निवासी अपने प्रेमी प्रवीण से तीसरी शादी कर ली है. अभिषेक पुलिस के पास भी गया पर उसे कोई मदद नहीं मिली. जिसके बाद उसने कोर्ट में मामला दर्ज कराया है.