ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लॉकडाउन में पति ने प्रेमिका से रचाई शादी, मायके जाकर फंस गई थी पत्नी

DESK : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल लॉकडाउन के दौरान एक पति ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली है. जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. पत्नी की शिकाय

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : एक अजीबोगरीब घटना ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल लॉकडाउन के दौरान एक पति ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली है. जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है. पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में लगी हुई है.


मामला छर्रा थाना क्षेत्र के गांव डोरई गांव का है. जहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि लॉकडाउन में पति ने पहले तो अपने दो बच्चे और अपनी प्रेग्नेंट बीवी को उसके मायके छोड़ आया और फिर अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. महिला जब अपने भाई के साथ ससुराल लौटी तो घर में गैर लड़की को देखकर चौंक गई. उसके बारे में पूछा तो बताया गया कि वह उसके पति की नई पत्नी है. जिसे वह शादी कर लाया है.


आरोपी पति धर्मेंद्र सिंह की शादी चार साल पहले मैनपुरी निवासी हरिश्चंद की पुत्री अनुपमा के साथ हुई थी. दोनों से एक बेटी 2 वर्ष, बेटा 1 वर्ष के बच्चे हैं, जबकि अनुपमा चार माह की गर्भवती है. आरोप है कि दहेज से असंतुष्ट धर्मेंद्र और उसके परिजन अनुपमा के साथ मारपीट करते थे और उसे परेशान करने लगे. लॉकडाउन में उसे मायके पहुंचा आया और इसके बाद फिर उसे लेने नहीं गया. 


लॉकडाउन के दौरान अपने मायके में फंसी पत्नी अनुपमा ने पति को कई बार फोन भी किया. लेकिन, धर्मेंद्र ने कोई बात उससे नहीं की. अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची तो घर के अंदर एक लड़की को देखा और पूछा यह कौन है तो उसे बताया कि यह धर्मेंद्र की पत्नी है. यह सुनते ही उसके होश उड़ गए. पीड़िता ने इसकी सूचना 112 नंबर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स