ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

लॉकडाउन में आशिक के साथ रहना चाहती थी पत्नी, मना करने पर पति की ले ली जान

DESK : लॉकडाउन में पति-पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा हो रहा है. ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल एक पत्नी और उसके परिवारवालों ने पति की हत्या कर दी. अवैध संबंध को

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : लॉकडाउन में पति-पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा हो रहा है. ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दरअसल एक पत्नी और उसके परिवारवालों ने पति की हत्या कर दी. अवैध संबंध को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.


वारदात उत्तर प्रदेश के बरियारपुर इलाके की है. जहां  बांदा जिला के रहने वाले रामकिशोर की हत्या मामले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. रामकिशोर की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी अल्का देवी, सास ललिता देवी और साले सुरजीत और साकेत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. स्थानीय लोगों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रामकिशोर की हत्या पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने के कारण की गई.


मृतक रामकिशोर यूपी से अपने ससुराल लौटा था. लॉकडाउन में वह फंस गया था. इस दौरान उसको अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया. वह अपनी पत्नी को इसके लिए मना कर रहा था. लेकिन पत्नी नहीं मान रही थी. गांव के ही एक युवक के साथ उसका अवैध संबंध था. आशंका जताई जा रही कि इसी विरोध का खामियाजा रामकिशोर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.


ग्रामीणों ने बताया कि जब रामकिशोर ने पत्नी के अवैध संबंध का विरोध किया तो साला सुरजीत और साकेत के साथ पत्नी एवं सास के द्वारा उसके साथ मारपीट किया. मारपीट में ही रामकिशोर की मौत हो गई. मौत के बाद इन लोगों ने घर में रामकिशोर को जला कर हत्या को दूसरी कहानी गढ़ने की कोशिश की. ठेले पर अधजले शव को लादकर कल्याण टोला गंगा ढाब में गंगा के बालू में दफन कर दिया. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की और पत्नी समेत कई लोगों को अरेस्ट किया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 



टैग्स