ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

बिहार : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

SAMASTIPUR : बिहार में कोरोना महामारी को लेकर सरकार ने लॉकडाउन लगाया है. ऐसे में पुलिस प्रशासन की टीम नियमों का पालन करवाने के लिए काफी एक्टिव है. वहीं, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा

बिहार : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में कोरोना महामारी को लेकर सरकार ने लॉकडाउन लगाया है. ऐसे में पुलिस प्रशासन की टीम नियमों का पालन करवाने के लिए काफी एक्टिव है. वहीं, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है जहां बाजार में लोगों की भीड़ देखकर जब पुलिस नियमों का पालन करवाने पहुंची तो ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया. लोगों ने पत्थरबाजी की और पुलिस वालों को खदेड़ दिया. 


घटना उजियारपुर थाना अंतर्गत पतैली मिडिल स्कूल परिसर की है जहां हाट में भारी भीड़ देखते हुए लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया. पुलिस जब हाट पहुंची तो वहां न तो दुकानदार और न ही ग्राहकों द्वारा कोविड नियमों का पालन किया जा रहा था. जब पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कुछ लोगों पर डंडा चलाना शुरू किया तो भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिसवालों पर ही पथराव शुरू कर दिया और उन्हें खदेड़ने लगी. 


हमला होते ही पुलिस वाले वहां से किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहे. उजियारपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि पुलिस सरकार के आदेश का पालन कराने पहुंची थी लेकिन लोगों ने पुलिस को देखते ही हमला बोल दिया. उन्होंने कहा कि हमला करने वाले लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और कानून को हाथ में लेने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता