ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशा का चलन बढ़ा, नेपाल से 10 लाख का गांजा लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे स्मगलर

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया है. तस्कर पड़ोसी देश नेपाल से गांजा की खेप लेकर बिहार पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबों पर पानी फेर दिया.

Bihar News
10 लाख का गांजा जब्त
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक लग्जरी कार से गांजा की बड़ी खेप को जब्त किया है। जब्त गंजा की बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख रुपया बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तस्करों ने नेपाल से गंजा तस्करी कर मुजफ्फरपुर में खपाने के फिराक में थे।


अहियापुर थाना की पुलिस टीम ने शुक्रवार को जीरो माइल चौक के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार को रोका। जिसके बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम कार सवार पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया कई पुलिस कर्मी कार सवार को खदेड़ कर पकड़ने कि कोशिश भी किए लेकिन वह पकड़ में नहीं आया है। 


जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। पुलिस ने कार से 30 KG किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने कर्रवाई करते हुए कार और गंजा को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस तस्करों और कारोबारी की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही कारोबारी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


पूरे मामले को लेकर SSP सुशील कुमार ने बताया है कि वाहन जांच के दौरान में जीरो माइल चौक के समीप से एक कार से पुलिस ने बड़ी मात्रा में गंजा बरामद किया है। कार सवार मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है। इस मामले में बैकवर्ड लिंकेज और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता