ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

लीची तोड़ने पर युवक की गोली मारकर हत्या, बागीचे में शराब पार्टी कर रहे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में बागीचे से लीची तोड़ना युवक को काफी भारी पड़ गया। लीची के बागान में शराब पार्टी कर रहे लोगों ने लीची तोड़ने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

लीची तोड़ने पर युवक की गोली मारकर हत्या, बागीचे में शराब पार्टी कर रहे बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में बागीचे से लीची तोड़ना युवक को काफी भारी पड़ गया। लीची के बागान में शराब पार्टी कर रहे लोगों ने लीची तोड़ने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। युवक को गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान गुड्डू के रूप में हुई है। जो परबत्ता थाना क्षेत्र के डीलर दिनेश दास का बेटा था। जिस वक्त वो लीची तोड़ने गया तब कुछ अपराधी वहां मुर्गा बना रहे थे और शराब पार्टी कर रहे थे। जैसे ही अपराधियों की नजर गुड्डू पर गई उन्होंने पिस्टल निकाला और सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के पिता दिनेश कुमार दास ने परबत्ता थाने में केस दर्ज कराया है। मनीष, शिवम समेत तीन अपराधियों को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने मनीष की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।   

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता