ब्रेकिंग
Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Anant Singh : 'न मरने का गम है न जीने की ख़ुशी ....', नीरज कुमार के विरोध पर बोले 'छोटे सरकार' अनंत सिंह - गोली चलवा दें ....?✦Bihar News : ‘पार्टी को इतना बेचैन नहीं होना चाहिए...’, अनंत सिंह ने फिर खोला मोर्चा, बोले- जनता को अच्छा नहीं लग रहा, 23 अक्टूबर को 18 साल का सारा गैस निकाल देंगे ✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश

लग्जरी कार से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, पुलिस को देखते ही ड्राइवर और मालिक फरार

SAHARSA: लग्जरी कार में छिपाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप ले जाया जा रहा था। तभी गश्ती के दौरान सहरसा के सदर थाने की पुलिस ने बेलहा टोला के पास कार रोके जाने क

लग्जरी कार से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, पुलिस को देखते ही ड्राइवर और मालिक फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: लग्जरी कार में छिपाकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप ले जाया जा रहा था। तभी गश्ती के दौरान सहरसा के सदर थाने की पुलिस ने बेलहा टोला के पास कार रोके जाने का इशारा किया तब कार सवार दो लोग पुलिस को देखते ही कार से उतर कर भाग खड़े हुए। दोनों का पुलिस ने पीछा भी किया लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर दोनों नौ दो ग्यारह हो गया। 


पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तब उसमें से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ। इसकी गिनती की गयी तब 320 बोतल कोरेक्स कफ सिरप जिसके बाद कार संख्या बीआर 19 टी 0390 की जांच की गई। जिसमें छिपाकर रखे गए 320 पीस प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने कार को जब्त कर थाने लेकर पहुंची। 


सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान कार सवार पुलिस को देखकर भाग निकला जबकि कार को जब्त किया गया है। कार से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया गया है। कफ सिरप को कार में छिपाकर तस्करी के उद्धेश्य से ले जाया जा रहा था। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मालिक और ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

लग्जरी कार से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, पुलिस को देखते ही ड्राइवर और मालिक फरार

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता