ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दो कट्ठा जमीन के लिए मारी गोली

जमुई में दो कट्ठा जमीन का विवाद पिछले दो महीने से चल रहा था। इसी विवाद को लेकर होली से पहले युवक को गोली मारी गयी। घायल का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

BIHAR POLICE
भूमि विवाद में मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: सरकार के लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में जमीन विवाद का मामला कम नहीं हो रहा है। जमीन के चक्कर में लोगों की जानें जा रही है। होली से पूर्व बिहार के जमुई जिले में दो कट्ठे जमीन के लिए गोली मार दी गयी। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


जमुई में जमीन विवाद को लेकर होली से पूर्व गोली चलने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि जमुई के बरहट थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव के पवन यादव उर्फ बबन को जांघ में गोली लगी है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। घायल पीड़ित ने अपने बयान में बताया है कि रौशन कुमार से लगभग दो महीने पूर्व से दो कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।


पीड़ित ने बताया कि जमीन के विवाद के कारण रौशन कुमार द्वारा आज करीब 11.30 बजे मेरे घर के समीप मेरे ऊपर गोली चलाई गई। गोली छिटक के मेरी बाई जांघ में जा लगी। जिसके बाद आनन फानन में घायल के परिजनों द्वारा पीड़ित को जमुई सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।


 डाक्टर के मुताबिक घायल युवक खतरे से बाहर है। इस बाबत बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना को लेकर कुछ कहना संभव हो पाएगा।फिलहाल इस घटना के बाद पीड़ित के परिजनों में भय व्याप्त है। घायल युवक के परिजन पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें