ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी, सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की जब्ती की कार्रवाई: ASP

अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी हुई। एएसपी ने बताया कि हत्या समेत 15 आपराधिक मामलों में वांछित लल्लू मुखिया पर सरेंडर नहीं करने की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Bihar
लल्लू मुखिया हाजिर हो
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल में पुलिस ने शुक्रवार को अनंत सिंह के करीबी रहे लल्लू मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। दरअसल बाढ़ थाने में हत्या का एक मामला दर्ज हुआ था। कांड संख्या 98/23 के आरोपी कर्णवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया को पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आज भी उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। 


बाहुबली लल्लू मुखिया के पेट्रोल पंप, ईंट भट्ठा चिमनी के साथ-साथ होटल में भी छापेमारी की गई। लेकिन लल्लू मुखिया पुलिस के हाथ नहीं आया। लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लू मुखिया कभी मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी माना जाता था। लेकिन आजकल पूर्व विधायक के साथ वो नहीं है। एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि कोर्ट से जो बेल था वो 16 जुलाई को समाप्त हो गया है। 


हाईकोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई जल्द होगी। आज बाढ़ के साथ साथ पटना में भी छापेमारी की गई है। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बाहुबली लल्लू मुखिया ने बाढ़ से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमा चुके हैं।


लल्लू मुखिया पर आपराधिक साजिश रचने के 4,धोखाधड़ी के 3,रंगदारी के 2,किडनैपिंग,डकैती और हत्या के कुल 15 मामले दर्ज है। वो खुद को सामाजिक कार्यकर्ता,बिजनेसमैन,कॉन्ट्रैक्टर और किसान बताते हैं। इसी साल मार्च में भी लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। अब तीन महीने बाद फिर से लल्लू मुखिया के कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी है। यदि लल्लू मुखिया सरेंडर नहीं करता है तब कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी।