ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

लखीसराय में मुखिया और बदमाशों ने की फायरिंग, 5 लोगों को लगी गोली

LAKHISARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला लखीसराय जिले का है. जहां दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इस घटना में बच्चों समेत कु

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा  मामला लखीसराय जिले का है. जहां दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इस घटना में बच्चों समेत कुल 5 लोगों को गोली लगी है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात लखीसराय जिले के अम्हारा थाना इलाके की है. जहां मोर्मा गांव जमीन विवाद को लेकर विजय मुखिया और रामचंद्र यादव के बीच जमकर गोलीबारी हुई. दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद गोलाबारी शुरू हो गई. इस घटना में बच्चे समेत 5 लोगों को गोली लग गई. मिली जानकारी के मुताबिक महेश यादव के बेटे संदीप कुमार और भागीरथ यादव की बेटी सिंपी कुमारी को गोली लगी है. इनके आलावा रामचंद्र यादव, सीताराम यादव और धनराज यादव को भी गोली लगी है. 


गोली लगने के कारण सभी गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया. घायल के पिता महेश यादव ने बताया कि दोनों आरोपित पक्ष अभी भी गांव में ही मौजूद हैं. ये लोग अक्सर आपस में विवाद करते रहते हैं और गोलीबारी जैसी घटना को अंजाम देते हैं. महीने में अक्सर इस तरह की घटना वहां हो जाती है. एसडीपीओ पंकज कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJAY KUMAR

FirstBihar संवाददाता