ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

बिहार : गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज था आशिक, मंडप में पहुंचकर दूल्हे पर फेंका एसिड

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने मंडप में ही दूल्हे पर एसिड फेंक दिया. एसिड फेंके जाने की वजह से दूल्हा गंभ

बिहार : गर्लफ्रेंड की शादी से नाराज था आशिक, मंडप में पहुंचकर दूल्हे पर फेंका एसिड
First Bihar
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी ने मंडप में ही दूल्हे पर एसिड फेंक दिया. एसिड फेंके जाने की वजह से दूल्हा गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे आना फानन में इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. 


मामला लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के ककरौरी गांव का है. जानकारी के अनुसार, शेखपुरा के भदौंस गांव से बारात लखीसराय गई थी. जख्मी दूल्हे का नाम नवीन कुमार बताया जा रहा है. इधर बारात में शामिल लोगों ने तेजाब फेंकने वाले प्रेमी को पकड़कर पहले तो उसकी जमकर पिटाई की. बाद में घटना की सूचना पाकर हलसी थाने की पुलिस पहुंची जो लोगों के चंगुल से आरोपी को छुड़ाकर थाने ले गई. 


बताया जाता है कि शेखपुरा के सिरारी ओपी के भदौस गांव से नवीन कुमार की बारात लखीसराय के ककरौरी गांव गई थी. बारात में सभी विधि विधान के बाद दूल्हा जैसे ही शादी के मंडप पर बैठा, तभी गांव के ही बुद्धन बिंद का बेटा मिथुन कुमार तेजाब से भरी बोतल लेकर पहुंचा और दूल्हे पर फेंक दी. घटना में नवीन का चेहरा एवं शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं. दूल्हे के भाई विकास कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नवीन को इलाज के लिए लखीसराय के ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 


दूल्हे के भाई ने बताया कि आरोपी को पकड़कर जब लोगों ने पूछताछ की तो उसने कहा कि दुल्हन से उसका काफी दिनों से प्रेम संबंध था. घरवाले उसकी प्रेमिका की शादी जबरदस्ती कर रहे थे. सभी को सबक सिखाने की नीयत से उसने जानबूझकर शादी के मंडप में ही तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया है. इधर, हलसी थाने की पुलिस ने बताया कि इस मामले में घायल के फर्द बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स