ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों को गोली लगी है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है.

Bihar News
अपराधियों के हौसले बुलंद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के लखीसराय में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


गोलीबारी में घायल हुए लोगों की पहचान प्रभात चौक निवासी मो. जुबेर और दीपक कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मो. जुबेर अपने खेत से वापस घर लौट रहा था तभी पांच बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें उसे गोली लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


इस घटने में दीपक कुमार को भी गोली लगी है। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन और खोखा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।