ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Kolkata RG Kar Case: फांसी या उम्रकैद? महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के दोषी संजय रॉय की सजा पर फैसला आज

Kolkata RG Kar Case: कोलकाता आऱजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में कोर्ट दोषी पाए गए संजय रॉय की सजा का एलान करेगा.

Kolkata RG kar case
आज आएगा कोर्ट का फैसला
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Kolkata RG Kar Doctor Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय रॉय को आज सजा सुनाई जाएगी। सियालदह कोर्ट ने शनिवार को संजय रॉय को दोषी करार दिया था। सीबीआई ने इस मामले में संजय रॉय को फांसी की सजा देने की मांग की है।


कोर्ट में आज सजा पर बहस के दौरान सीबीआई दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग करेगी। वहीं, संजय रॉय के वकील मानवीय आधार पर उसे उम्रकैद की सजा देने की अपील करेंगे। इस मामले में संजय रॉय के सामने अब केवल फांसी या फिर उम्रकैद का ही विकल्प बचा है।


दरअसल, बीते 9 अगस्त, 2024 को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की गई थी। इस मामले में सीबीआई ने 12 नवंबर, 2024 से जांच शुरू की थी और 120 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए थे। लगभग 57 दिनों की सुनवाई के बाद, सियालदह डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज अनिरबन दास ने 18 जनवरी, 2025 को संजय रॉय को दोषी करार दिया। कोर्ट ने फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला सुनाया।


पिछली सुनवाई के दौरान जब कोर्ट ने संजय रॉय को दोषी करार दिया, तो उसने दावा किया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। उसने कहा कि उसने ऐसा कोई काम नहीं किया है। बता दें कि इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। एक महिला डॉक्टर के साथ इतनी बर्बरता की गई थी कि लोगों में भारी गुस्सा था। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता