ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

कुढ़नी में उपचुनाव से पहले आभूषण दूकान से 50 लाख की चोरी, थाने से महज कुछ दुरी पर हुई वारदात

MUZZFARPUR : बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव से पहले एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां, थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक आभूषण दुकान से 50 लाख रुपए की चोरी

कुढ़नी में उपचुनाव से पहले आभूषण दूकान से 50 लाख की चोरी, थाने से महज कुछ दुरी पर हुई वारदात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZZFARPUR : बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव से पहले एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां, थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक आभूषण दुकान से 50 लाख रुपए की चोरी कर ली गई है। चोर ने सरेआम दुकान का शटर ग्रिल काट अपने मंसूबों को अंजाम दिया है। इसके बाद से दुकानदार ने इसको लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 


दरअसल, जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के काजी इंडा महुआ रोड में देर रात एक आभूषण दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया दुकान का शटर ग्रिल और तिजोरी का ताला काटकर करीब 50 लाख से अधिक संपत्ति चोरी कर ली इतना ही नहीं शातिर चोरों ने सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल कर ले गया। इसके बाद सुबह जान अन्य स्थानीय दुकानदार मार्केट में अपने दूकान खोलने गए तो उन्होंने देखा कि बगल के आभूषण दूकान में चोरी की गई है। इसके बाद उनलोगों द्वारा इसकी सुचना दुकान मालिक को दिया गया। 


वहीं, मामले की सुचना मिलने पर पहुंचे आभूषण कारोबारी पुंजीत कुमार अपने दुकान को देखते ही सन्न रह गए।अंदर से बाहर तक रखे सारे आभूषण खाली थे यहां तक की तिजोरी के अंदर भी रखे आभूषण गायब था। इसके बाद उसे सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है। 


इधर, इस घटना के बाद लोगों के अंदर इस बात को लेकर आक्रोश है कि पुलिस गश्ती कहां थी जब इतने देर तक इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया इससे पूर्व भी इस दुकान में चोरी हो चुका है, उसके बावजूद पुलिस सजग नहीं है। जबकि, सबसे बड़ी बात यह है कि यह इलाका कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में ही आता है जहां नामांकन प्रक्रिया चल रही है पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक सतर्कता रखनी है। बावजूद इसके इतनी बड़ी घटना पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। वहीं, पूरे मामले पर पूछे जाने पर मनियारी थानेदार सब इंस्पेक्टर संतोष रजक ने कहा कि आभूषण दुकान में चोरी की सूचना मिली है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर भेज दी गई है जांच पड़ताल के बाद सही आकलन सामने आएगा फिलहाल दुकानदार और स्थानीय लोगों द्वारा लाखों की चोरी बताई गई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें