ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया बांग्लादेशी नागरिक, BSF हेडक्वार्टर के पास से दबोचा गया

Bihar Crime News: किशनगंज पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है. पुलिस टीम उससे कड़ी पूछताछ कर रही है और उसके बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: किशनगंज पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। पुलिस ने शहर के खगड़ा कालू चौक के पास से बांग्लादेशी नागरिक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। पुलिस टीम गिरफ्त में आए बांग्लादेशी नागरिक से कड़ी पूछताछ कर रही है।


हिरासत में लिया गया 43 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक सैफुल इस्लाम गामबंडा जिले के साजलापुर का रहने वाला है। रविवार को पुलिस ने उसे खगड़ा कालू चौक के पास से दबोचा। एसपी सागर कुमार के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चौक पर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। जिसके बाद सदर थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 


एसपी ने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है और संबंधित एजेंसी से भी संपर्क साधा जा रहा है। शुरुआती पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक के पास भारत में प्रवेश करने या निवास करने का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं हैं। पूछताछ किया जा रहा है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कब और कैसे भारत आया था।


बताया जा रहा है कि जिस जगह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है वह इलाका बीएसएफ हेड क्वार्टर के पास है। ऐसे में उसकी गतिविधियों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कैसे किशनगंज पहुंचा। बता दें कि किशनगंज में भारत और बांग्लादेश की सीमा काफी पास है।