ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में पैसों के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, मवेशी तस्करों के गैंग ने मार डाला

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में मवेशी चोरी के पैसे को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर शव को महानंदा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने 72 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में मवेशी चोरी के बाद उसके पैसों के विवाद में हुई युवक की हत्या कर दी गई। मवशी तस्करों ने युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को महज 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। 


दरअसल, बीते 22 जून को महानंदा नदी से एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान मोहम्मद हमीदुल के रूप में हुई थी। वह पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा थाना क्षेत्र के साचितलघाटा गांव का रहने वाला था। जांच के लिए पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। 


जांच में उत्तर दिनाजपुर के झोरागछ निवासी दाबिर आलम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। बताया कि वह और हमीदुल मवेशी चोरी गिरोह के सदस्य थे। चोरी के मवेशी की बिक्री को लेकर दोनों में विवाद हुआ। झगड़ा इतना बढ़ा कि दाबिर और उसके साथियों ने हमीदुल की हत्या कर दी। फिर शव को महानंदा नदी में फेंक दिया।


घटना के बाद पोठिया थाने में कांड संख्या 167/25 दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक विपिन कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और जैविक साक्ष्यों के आधार पर जांच की। दाबिर आलम को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी हो रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ा जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता