ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार : किसान के घर 20 लाख की डकैती, अपराधियों ने घर पर फेंके चार बम, आधा दर्जन लोग घायल

MADHUBANI : इस वक़्त की बड़ी खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक किसान के घर में घुसकर 20 लाख की भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं अ

बिहार : किसान के घर 20 लाख की डकैती, अपराधियों ने घर पर फेंके चार बम, आधा दर्जन लोग घायल
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : इस वक़्त की बड़ी खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक किसान के घर में घुसकर 20 लाख की भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं अपराधियों ने दहशत फैलाने के मकसद से पीड़ित के घर पर करीब चार बम विस्फोट भी किये हैं. बम विस्फोट की वजह से आधार दर्जन लोग घायल भी बताये जा रहे हैं. 


घटना मधवापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, दिनदहाड़े कुछ हथियारबंद अपराधी एक किसान के घर में घुस आये और पिस्टल भिड़ाकर पहले उन्होंने डकैती की. घर के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए घर में चार बम विस्फोट कर दिया. बम धमाके में आधार दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


पीड़ितों ने मामले की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के अनुसार, करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति पर अपराधियों ने हाथ साफ़ किया है. लुटे गए सामान में 10 लाख के जेवर भी शामिल हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स