ब्रेकिंग
Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक

खुद को पटना कमिश्नर का OSD बता लोगों से मोबाइल पर मांगा करता था पैसे, नालंदा का शातिर चढ़ गया पुलिस के हत्थे

PATNA: खुद को पटना कमिश्वर कुमार रवि का OSD बता एक युवक लोगों से पैसे मांगा करता था। इसके लिए वह पांच अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग करता था। इस बात की जानकारी जैसे ही कमिश्नर

खुद को पटना कमिश्नर का OSD बता लोगों से मोबाइल पर मांगा करता था पैसे, नालंदा का शातिर चढ़ गया पुलिस के हत्थे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: खुद को पटना कमिश्वर कुमार रवि का OSD बता एक युवक लोगों से पैसे मांगा करता था। इसके लिए वह पांच अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग करता था। इस बात की जानकारी जैसे ही कमिश्नर को हुई उन्होंने थाने में केस दर्ज करवाया। केस दर्ज होते ही शातिर को गांधी मैदान थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।


गिरफ्तर में आया शातिर 45 वर्षीय संजय कुमार नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित मोगलकुआं का रहने वाला है। पटना कमिश्नर कार्यालय के क्लर्क नवल किशोर शर्मा ने 12 मार्च को गांधी मैदान थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू कर दिया जिससे वह लोगों से ठगी किया करता था। 


इसी दौरान उसके ठिकाने का पता पुलिस को लगा फिर क्या था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। संजय के पास से 3 मोबाइल और 5 सिमकार्ड बरामद किया गया है।  


पटना कमिश्नर के OSD के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने वाले इस शख्स ने कई लोगों को फोन कर पैसे की मांग की। जिन लोगों से पैसे मांगे गये उनमें से एक व्यक्ति ने इसकी जानकारी पटना के कमिश्नर कुमार रवि को दी। इस बात की जानकारी पाकर कमिश्नर भी हैरान रह गये। 


उन्होंने तुरंत शातिर को फोन लगाया लेकिन जब कॉल रिसिव नहीं हुआ तब कमिश्नर ने ऑफिस के क्लर्क को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। गांधी मैदान थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस ने शातिर संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


टैग्स