ब्रेकिंग
शराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधान

खोजी कुत्ता समझ शराब के धंधेबाजों ने पालतू कुत्ते को मार डाला, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

VAISHALI: वैशाली में अजीबो-गरीब एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस का खोजी कुत्ता समझ शराब माफिया ने घर में बंधे एक लेब्राडोर की जान ले ली। पहले जहर खिलाया फिर लाठी डंडे से पीट

खोजी कुत्ता समझ शराब के धंधेबाजों ने पालतू कुत्ते को मार डाला, 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली में अजीबो-गरीब एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस का खोजी कुत्ता समझ शराब माफिया ने घर में बंधे एक लेब्राडोर की जान ले ली। पहले जहर खिलाया फिर लाठी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। लेब्राडोर के मालिक ने थाने में कुत्ते की हत्या का मामला दर्ज कराया है। 3 के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र की है।


लेब्राडोर के मालिक प्रभात कुमार के आवेदन पर पुलिस ने लेब्राडोर की हत्या का मामला दर्ज किया है। यह घटना सदर थाना इलाके की है। लेब्राडोर मालिक का आरोप है कि उसके कुत्ते की शक्ल पुलिस के खोजी कुत्ते से मिलती थी। इसलिए शराब माफियाओं ने उसके कुत्ते को पहले जहर दिया फिर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुत्ते की हत्यारों की खोजबीन में जुट गई है।


बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के दिघी लाल पोखर निवासी प्रभात कुमार ने सदर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है कि  उनके काले रंग का लेब्राडोर जिसके गले में लाल पट्टा लगा हुआ था। उसे गांव के लोगों ने ही जहर देकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी है। जबकि वह एक पालतू जानवर था। कुत्ते की हत्या का आरोप 5 लोगों पर लगाया है। 


आवेदन में इस बात का जिक्र है कि कुत्ते को मारने वाले लोग देसी विदेशी शराब बेचने का काम करते है। इस धंधे से जुड़ा एक व्यक्ति अभी शराब मामले में जेल में है। प्रभात कुमार का कहना है पुलिस का खोजी कुत्ता समझकर उसे मार दिया गया है। शराब पकड़ने में शामिल पुलिस का खोजी कुत्ते जैसे मेरा कुत्ता दिखता था। 


पुलिस ने प्रभात कुमार के लिखित आवेदन पर  5 नामजद ओर 2 अज्ञात के खिलाफ  थाने में मामला दर्ज किया है। इस मामले में सदर  एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया की सदर थाना निवासी प्रभात कुमार ने कुछ ग्रामीण द्वारा उसके पालतू लेब्राडोर को पीट-पीटकर मार  दिए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। अब तो अनुसंधान में ही पता चल पाएगा कि किस वजह से पालतू कुत्ते को मारा गया है।