ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

सुभाष यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुराने मामले में हुई अरेस्टिंग, पिस्टल और गोली भी बरामद

KHAGARIAH : इस वक्त एक ताजा खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुराने मामले में सुभाष यादव की गिरफ़्तारी हुई है.

सुभाष यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुराने मामले में हुई अरेस्टिंग, पिस्टल और गोली भी बरामद
First Bihar
2 मिनट

KHAGARIAH : इस वक्त एक ताजा खबर खगड़िया जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुराने मामले में सुभाष यादव की गिरफ़्तारी हुई है. पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश थी लेकिन ये फरार चल रहा था. आखिरकार पुलिस ने इसे दबोच लिया है. पुलिस के मुताबिक सुभाष यादव के पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं.


मामला खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके की है, जहां नोनहा के रहने वाले कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ कुख्यात सुभाष यादव को अरेस्ट किया है. इसका एक और साथी भी गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी सुभाष यादव जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी बांध पर अपने साथी के साथ एकत्रित हुए है. सूचना के आधार पर बेलदौर के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर घेराबंदी करते हुए छापेमारी शुरू कर दी.


छापेमारी के दौरान कुख्यात सुभाष यादव और रामशरण यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस के द्वारा 2 देसी कट्टा, एक ऑटोमेटिक पिस्टल और 14 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि सुभाष यादव के खिलाफ जिले के मानसी और बेलदौर थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य संगीन अपराध के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. 


सुभाष यादव नोनहा दियारा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी रहा है और क्षेत्र में उनके आतंक का साम्राज्य था. जबकि गिरफ्तार किये गये दूसरा अभियुक्त रामशरण यादव के विरूद्ध भी मानसी थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. इधर हथियार के साथ गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों के विरूद्ध बेलदौर थाना में आर्म्स एक्ट का नया मामला दर्ज कर लिया है. 

टैग्स