ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

मजदूर के घर आया इनकम टैक्स का नोटिस, पैन नंबर पर 37.50 लाख बकाया

KHAGARIA: एक तो बेरोजगारी और महंगाई से लोग पहले ही परेशान हैं ऊपर से जालसाज परेशानी को कई गुणा बढ़ा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के खगड़िया जिले की जहां एक मजदूर को

मजदूर के घर आया इनकम टैक्स का नोटिस, पैन नंबर पर 37.50 लाख बकाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: एक तो बेरोजगारी और महंगाई से लोग पहले ही परेशान हैं ऊपर से जालसाज परेशानी को कई गुणा बढ़ा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के खगड़िया जिले की जहां एक मजदूर को इनकम टैक्स ने साढ़े 37 लाख रूपये बकाया होने का नोटिस भेजा है। इस नोटिस को देख परिवार के सभी सदस्य काफी परेशान हैं। इलाके के लोग भी हैरान हैं। मजदूर गिरिश यादव जिसके नाम से यह नोटिस आया है उसे जब इस बात की जानकारी मिली तब से वह काफी सदमें में हैं और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार गिरिश यादव मजदूर हैं और गांव में मजदूरी कर किसी तरह अपना और परिवार की परवरिश करतें है। दिनभर मजदूरी कर पांच सौ रूपया भी ठीक से कमा नहीं पाता है। ऐसे व्यक्ति को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से साढ़े 37 लाख रूपया बकाया होने का नोटिस जारी किया गया है। रोते हुए गिरिश ने बताया कि इतना बड़ा रकम हम कहां से देंगे। मेरे साथ बहुत बड़ा धोखाधड़ी हुई है। मेरा किसी भी कंपनी से कोई ताल्लुक नहीं है हम तो गांव में रहकर खेती बारी और मजदूरी करते हैं।  


खगड़िया के अलौली प्रखंड के मघौना गांव निवासी गिरिश यादव के घर पर डाक के माध्यम से नोटिस आया था। इनकम टैक्स ने 37.50 लाख रुपये जमा करने का नोटिस दिया है। नोटिस को देख घर का पूरा परिवार परेशान है। आयकर विभाग से जारी इस नोटिस पर गौर किया जाए तो गिरिश यादव ने राजस्थान के पाली में एक कंपनी खोल रखी है। उसी कंपनी के माध्यम से अपना कारोबार करता है। गिरिश के पैन नंबर पर साढ़े 37 लाख रुपया बकाया है। 


गिरिश ने बताया कि यह सब बात गलत है वह राजस्थान कभी गया भी नहीं है। गिरिश ने यह भी बताया कि दस साल पहले वह दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करता था इस दौरान किसी अनजान शख्स ने मेरे नाम से पेन कार्ड बनाया। जो आजतक मुझे नहीं मिला है। आशंका जतायी जा रही है कि उन्हीं लोगों ने पैन कार्ड का गलत उपयोग किया है। पीड़ित गिरिश यादव ने अलौली थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है और न्याय की गुहार लगायी है।