ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: भाई-भाई में हो रही थी मारपीट, बीच-बचाव करने गयी भाभी को देवर ने मारी गोली

KHAGARIA: आपसी विवाद में एक शख्स ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब बीच-बचाव करने भाभी पहुंची तब उसे गोली मारकर वह मौके से फरार हो गया। गोली लगने से महिला गंभीर रुप

बिहार: भाई-भाई में हो रही थी मारपीट, बीच-बचाव करने गयी भाभी को देवर ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: आपसी विवाद में एक शख्स ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब बीच-बचाव करने भाभी पहुंची तब उसे गोली मारकर वह मौके से फरार हो गया। गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। आरोपी विकास यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस फिलहाल छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक आरोपी को पकड़ पाने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। घटना खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का है। जहां इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पंकज प्रियदर्शी और उनके छोटे भाई विकास यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच पहले तू-तू मैं-मैं हुई जिसके बाद बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गयी। दोनों के बीच हो रही मारपीट को देख विकास यादव की भाभी दोनों को छुड़ाने पहुंची थी। जो देवर को नागवार गुजरा उसने बड़े भाई के सामने ही उनकी बीवी सुषमा को गोली मार दी। 


गोली लगते ही महिला मौके पर गिर पड़ी और छटपटाने लगी। भाभी को गोली मारने के बाद देवर मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गये जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मौके से खोखा बरामद होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।