ब्रेकिंग
Bihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजद

खगड़िया में मौत पर बवाल, दो हाइवा समेत 5 वाहनों को आग में फूंका

KHAGARIA: सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं लोगों ने दो हाइवा समेत 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान अगुवानी-महेशखूंट

खगड़िया में मौत पर बवाल, दो हाइवा समेत 5 वाहनों को आग में फूंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। गुस्साएं लोगों ने दो हाइवा समेत 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान अगुवानी-महेशखूंट पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने जिसके बाद खदेड़ कर लोगों को भगाया गया।


जिसके बाद गुस्साएं लोगों ने एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप पर हमला बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। लोगों ने पांच गाड़ियों में आग लगा दी। वहीं कई अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कंपनी के तीन कर्मचारी भी घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। 


बताया जाता है कि खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी थी। इस दौरान एक साइकिल सवार भी घायल हो गया। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक की पहचान श्रीरामपुर ठुठी गांव निवासी तीस वर्षीय कुंदन के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान 48 वर्षीय मुकेश चौधरी के तौर पर हुई। 


घटना से गुस्साएं लोग रोड जाम कर हंगामा करने लगे। इस दौरान लोगों ने एसपी सिंगला कंपनी के बेस कैंप र हमला बोलते हुए वहां खड़े दो हाईवा और तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।