ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: ससुराल आए दामाद की संदिग्ध हालत में मौत, साली के चक्कर में हत्या की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि साली के साथ प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या कर दी गई है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Crime News: खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक बीते रविवार को बेगूसराय के बड़ी शोख गांव से अपने ससुराल खगड़िया जिले स्थित कामाथान आया था। आज उसका शव सड़क के किनारे मिलने के बाद सनसनी फैल गई।


मृतक दिनकर कुमार के परिजनों ने प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर हत्या की आशंका जताई है। परिजनों की माने तो दिनकर कुमार का अपनी साली से अवैध संबंध था। जिसका विरोध करने पर पत्नी ने अपने पति की हत्या कराई है हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 


मोरकाही थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म का कोई निशान नहीं मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। युवक कल ही अपने गांव से ससुराल आया था।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया