ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बेखौफ अपराधियों ने शख्स को मारी बैक टू बैक 6 गोलियां, मौके पर हुई मौत; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने गोलियों से भूनकर एक किसान की हत्या कर दी. घटना के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और खूब हंगामा मचाया.

Bihar Crime News
हत्या की वारदात से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया के परबत्ता थाना इलाके के जानकी चक दियारा में बेखौफ बदमाशों ने तांडव मचाया है। अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर एक किसान की हत्या कर दी है। 


बदमाशों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब बाबूलाल यादव अपने बासा पर सोए थे। इसी दौरान बेखौफ बदमाश आया और ताबड़तोड़ पांच से 6 गोलियां मारी। जिससे बाबूलाल यादव की मौके पर मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों ने रहीमपुर मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया है। जिससे अगुवानी- महेशखूंट सड़क मार्ग बाधित हो गया है।


स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझाने बुझाने में जुटी रही हालांकि परिजन मौके पर डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। परिजनों का कहना कि बाबूलाल यादव का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। रंगदारी नहीं देने के पर उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया