ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: किराना कारोबारी की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने गला रेतकर मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. बेखौफ अपराधी किसी की भी हत्या करने में परहेज नहीं कर रहे हैं. खगड़िया में बदमाशों ने एक किराना कारोबारी की गला रेतकर हत्या कर दी.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी हर दिन संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा घटना खगड़िया से सामने आई है, जहां अपराधियों ने एक किराना कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। 


दरअसल, गंगौर थाना इलाके के बड़ी कोठिया में बेखौफ बदमाशों ने एक बुजुर्ग किराना दुकानदार की निर्मम हत्या कर दी है। अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर 63 साल के महगू राम की हत्या कर दी है। घटना तब हुई जब बुजुर्ग अपने दुकान में सोए थे। इसी दौरान बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला किया।


इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। सूचना मिलने पर SDPO सदर- 2  अलौली संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की है। परिजनों ने कहा है कि किराना कारोबारी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता