ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: CSP में चल रहा था जाली नोट का बड़ा खेल, DRI की टीम ने ऐसे किया खुलासा

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया में डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने एक सीएसपी केंद्र में छापेमारी कर नकली नोट छापने के मामले का खुलासा किया है.

crime news
जाली नोट का अवैध कारोबार
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। गोगरी थाना क्षेत्र के राटन गांव में कल हुए केंद्रीय जांच एजेंसी DRI की कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार युवक मोहम्मद जिशान बदर ग्राहक सेवा केंद्र के आड़ में जाली नोट तैयार करने के प्लान पर काम कर रहा था।


इसको लेकर उसने ऑन लाइन नोट छापने वाला हाइ सिक्योरिटी पेपर भी मंगवाया था। राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने उसके घर पर छापा मारा। जहां से 99 सीट कॉटन पेपर, दो लैपटॉप, एक प्रिंटर और पासपोर्ट बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद टीम ने उसे गिरफ्तार किया हालांकि जिशान बदर के घर से जाली नोट बरामद नहीं हुआ है।


इन सबके बीच मोहम्मद जिशान बदर के खिलाफ देश विरोधी गतिविधि के तहत जाली नोट बनाने के लिए कागज की तस्करी करने के मामले में गोगरी थाना में केस दर्ज हुआ है। एसपी राकेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार युवक को जाली नोट बनाने की प्रेरणा यू ट्यूब वीडियो से मिली थी। 

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया