ब्रेकिंग
राजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियां

केला के घौद से भरे पिकअप में छिपाकर लाया जा रहा था गांजा, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा

GAYA: लोक आस्था के महापर्व छठ में भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पूजा के लिए झारखंड से लाए जा रहे केले के घौद के साथ तस्करों ने गांजा छिपा रखा था। गया की बाराचट्टी थाना प

केला के घौद से भरे पिकअप में छिपाकर लाया जा रहा था गांजा, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: लोक आस्था के महापर्व छठ में भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पूजा के लिए झारखंड से लाए जा रहे केले के घौद के साथ तस्करों ने गांजा छिपा रखा था। गया की बाराचट्टी थाना पुलिस ने दस लाख रुपये मूल्य का गांजा पिकअप वैन से बरामद किया है।


हालांकि पुलिस को देख सभी तस्कर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद वाहन जांच के दौरान पिकअप वैन को दबोचा गया। जब पुलिस ने गाड़ी की जांच की तब केले के घौद के साथ छिपाकर रखे गांजा के 16 पैकेट जिसका वजन करीब 40 किलो था उसे जब्त किया गया। 


जब्त गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। बताया जाता है कि छठ पूजा के लिए केला का घौद झारखंड से गया लाया जा रहा था। केले से लदे घौद के साथ 40 किलो गांजा भी छिपाकर रखा गया है। जिसकी सूचना गया पुलिस को किसी ने दी थी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए गया पुलिस ने पिकअप वैन को पकड़ा और उसमें से 16 पैकेट गांजा बरामद किया। हालांकि गांजा तस्कर मौके से भागने में सफल हो गया।