ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

पति से विवाद के बाद प्रेग्नेंट महिला ने ट्रेन से कट कर दी जान, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: कटिहार में 6 माह की गर्भवती महिला की रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई। परिजनों ने दहेज हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजवाड़ा पंचायत के चापी गांव में गुरुवार को एक विवाहिता की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतका 6 माह की गर्भवती थी और अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।


मृतका की पहचान अशोक मुंडा की 28 वर्षीय पत्नी डोली कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, डोली की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व अशोक मुंडा के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और अक्सर मारपीट होती थी। 


गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर महिला का शव देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचने पर शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतका की मां माया देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि पहले हत्या की गई और बाद में शव को रेलवे पटरी पर रखकर आत्महत्या का रूप दिया गया।


वहीं मृतका के पति अशोक मुंडा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनकी पत्नी शराब के नशे की आदी थी और इसी बात को लेकर घर में विवाद होता था। उन्होंने स्वीकार किया कि घटना से एक दिन पहले उन्होंने पत्नी को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद वह घर से निकल गई।


रौतारा थाना अध्यक्ष लालासर बिन्द ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आवेदन के आधार पर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी।