ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

कटिहार में चल रहा था प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार: लाखों रूपये कैश के साथ भारी मात्रा में खांसी की दवाईयां बरामद

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में दो भाई मिलकर प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना जैसे ही मिली छापेमारी की गयी। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा

कटिहार में चल रहा था प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार: लाखों रूपये कैश के साथ भारी मात्रा में खांसी की दवाईयां बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में दो भाई मिलकर प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना जैसे ही मिली छापेमारी की गयी। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में खांसी की दवाईयां बरामद किया है। वही 2 लाख 97 हजार रुपये कैश भी बरामद किया है। हालांकि कफ सिरप का कारोबारी दोनों भाई मौके से फरार हो गया।


 फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों सलाखों के पीछे होंगे। कटिहार के सहायक थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कटिहार के शरीफगंज इलाके से करीब 500 अवैध कफ सिरप बरामद किया गया है। 


कटिहार नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि शरीफगंज में रहने वाले लाल खान और इम्तियाज खान दो सगे भाई है जो अवैध रूप से खांसी की दवा का कारोबारी है। प्रतिबंधित कफ सिरप का इस्तेमाल लोग नशे के रूप में करते हैं। कटिहार में कफ सिरप की बिक्री खूब होती है।


 ये दोनों भाई भी इस धंधे से जुड़े हैं। दोनों भाई मिलकर इस कारोबार को फैला रहे थे। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और भारी संख्या में कफ सिरप बरामद किया साथ ही मौके से कैश भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस दोनों भाईयों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों भाई जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।