ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कटिहार में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां जेडीयू नेता की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना

कटिहार में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां जेडीयू नेता की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बरारी थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम के पास की है। 


मृतक की पहचान जेडीयू नेता कैलाश महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। 


जनता दल यूनाइटेड के नेता कैलाश महतों की हत्या किसने की और घटना का कारण क्या था इस बात का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल लोगों से बातचीत कर इसका पता लगा रही है। वही जैसे ही कैलाश महतों की हत्या की खबर परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। जेडीयू नेता की हत्या से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार समाजसेवी व जेडीयू के वरिष्ठ नेता 65 वर्षीय कैलाश महतो को अज्ञात अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी थी। जब वे बारीनगर पंचायत के पोखर टोला स्थित अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। बाइक सवार दो अपराधी गोली मारने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सीने में तीन गोली लगने के बाद कैलाश महतो लहुलुहान होकर दरवाजे पर ही गिर गये। आनन- फानन में उन्हें इलाज के लिए बरारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जमीन का विवाद चल रहा था। हत्या का कारण यह भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जेडीयू नेता की हत्या की खबर सुनते ही राजनीति से जुड़े लोग और ग्रामीण उनके घर पहुंच रहे हैं। परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

कटिहार में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

कटिहार में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी