ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: बहन-बहनोई से झगड़े के बाद सनकी शख्स की करतूत, 7 लोगों पर कर दिया तेजाब से हमला

KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात के ऊपर एसिड अटैक हुआ है, जिसमें सभी 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार म

बिहार: बहन-बहनोई से झगड़े के बाद सनकी शख्स की करतूत, 7 लोगों पर कर दिया तेजाब से हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात के ऊपर एसिड अटैक हुआ है, जिसमें सभी 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना कुर्सेला थाना क्षेत्र के समेली ठाकुरबाड़ी टोला के वार्ड संख्या 16 की है।


बताया जा रहा है कि लालू साह नाम के एक युवक के घर में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के सदस्यो के मुताबिक शराब पीने के बाद साला और बहनोई के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। देखते ही देखते बात काफी बिगड़ गई। जिसके बाद लालू साह घर में रखी एसिड की बोतल उठाकर लाया और अपने ही बहन और बहनोई पर एसिड फेंक दिया। इस बीच झगड़ा छुड़ाने पहुंची लालू साह की मां और पड़ोस के कुछ बच्चे भी एसिड की चपेट में आकर झुलस गए।


आनन-फानन में सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। कुर्सेला थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।