ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलाबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसला

मेयर हत्याकांड : पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों पर कसा शिकंजा, कुर्की जब्ती की तैयारी

KATIHAR : बिहार के कटिहार में मेयर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने अबतक फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पा कर दिया है. पुलिस

मेयर हत्याकांड : पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों पर कसा शिकंजा, कुर्की जब्ती की तैयारी
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार में मेयर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने अबतक फरार चल रहे चार आरोपियों के घर पर कोर्ट के आदेश के बाद नोटिस चस्पा कर दिया है. पुलिस ने ड्राइवर टोला स्थित फरार चल रहे चारों आरोपियों के घर नोटिस चिपकाते हुए सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती करने की बात कही है. 


मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने कहा कि मेयर हत्याकांड में अबतक 12 अभियुक्तों का नाम सामने आया है जिनमें 8 अभियुक्तों के खिलाफ FIR दर्ज हैं. जबकि 4 के खिलाफ FIR दर्ज नहीं है. चार अभियुक्त अभिषेक महतो, अंकित चौहान, सनी श्रीवास्तव और श्रीकांत श्रीवास्तव इस मामले में अभी फरार चल रहे हैं. इन चारों के खिलाफ कोर्ट से नोटिस लिया गया है. आज नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई है. 



थाना प्रभारी ने बताया कि यदि ये चार अभियुक्त कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो कल कोर्ट के आदेश से इनकी कुर्की जब्ती की जाएगी. उन्होंने बताया कि नोटिस चिपकाने की प्रक्रिया ढोल नगाड़े की आवाज़ के साथ की जा रही है ताकि लोगों को पता चले कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है और अबतक कार्रवाई कहां तक पहुंची है. 


आपको बता दें कि 29 जुलाई की रात कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मेयर की हत्या के बाद से पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस के इस एक्शन के बाद कटिहार के मेयर हत्याकांड में दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. इन्होंने पुलिस महानिरीक्षक के सामने सरेंडर किया है. दोनों की पहचान सन्नी और टुनटुन श्रीवास्तव के रूप में की गई है. सरेंडर करने के बाद पुलिस ने दोनों को कटिहार पुलिस को सौंप दिया है.