ब्रेकिंग
Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल✦Bihar News : दिल्ली में 'वोट चोरी' के खिलाफ विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रामलीला मैदान में गरजे तेजस्वी यादव; बोले- लोकतंत्र और संविधान बचाने आए हैं✦राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की बढ़ेगी परेशानी! MLC सदस्यता रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी प्रशांत किशोर की पार्टी✦बिहार में प्रतियोगी छात्रों को सरकार देगी फ्री स्टडी किट, UPSC-BPSC से लेकर रेलवे तक की तैयारी करने वालों को मौका; इस दिन तक करें आवेदन✦दो निर्दलीय MLC को लेकर BJP में कन्फ्यूजन: विवाद बढ़ने पर पार्टी ने कहा- सिर्फ समर्थन दिया, मंत्री बोले- दोनों ने ज्वाइन किया, वह उसके साक्षी✦Bihar UPYOG Portal : बिहार में अब घर बैठे पास होगा मकान का नक्शा, ट्रेड लाइसेंस से पानी कनेक्शन तक की सुविधा ऑनलाइन; CM सम्राट ने लॉन्च किया UPYOG पोर्टल

बिहार में सनसनीखेज वारदात: बरामदे में सो रहे पिता-पुत्र को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान बेटे की मौत

Bihar Crime News: कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के कचोरा गांव में गुरुवार रात सोए हुए पिता-पुत्र पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इलाज के दौरान 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलसे हैं।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र स्थित कुरसैल पंचायत के कचोरा गांव में गुरुवार देर रात एक हृदय विदारक घटना घटी। अज्ञात लोगों ने घर के बरामदे में सो रहे एक पिता-पुत्र पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में 12 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में इलाजरत हैं।


जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय रामकल्याण मंडल अपने 12 साल के बेटे सुनील कुमार मंडल के साथ बरामदे में चौकी पर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर थे। रात करीब 12 बजे, अज्ञात व्यक्ति ने सोए हुए दोनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की तेज लपटों ने न केवल दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, बल्कि घर के हिस्से में भी आग लग गई। 


स्वजन की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पिता और पुत्र गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घायल दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद दोनों को भागलपुर मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।


पिता रामकल्याण मंडल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस मौके का निरीक्षण कर रही है और घटना की जांच जारी है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता