ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: जूट मिल कैंपस में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में बंद पड़े जूट मिल से युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के परजनों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की गई है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार नगर थाना क्षेत्र के आरबीएचएम जूट मिल कैम्पस में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के आरबीएचएम जूट मिल कैंपस की है।


मृतक की पहचान सुमन मलिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जूट मिल में तैनात सुरक्षा गार्ड शेखर सिंह जब मिल में गश्ती लगा रहा था, तभी उसकी नजर फंदे से लटके युवक के शव पर पड़ी। गार्ड ने तुरंत घटना की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। 


पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। जिसके बाद रोते बिलखते परिजन जूट मिल पहुंचे। मृतक की बहन और भांजी ने बताया कि उसने कहा था कि वह ससुराल जा रहा है। घर के लोग सोच रहे थे कि वह ससुराल गया है लेकिन उसका शव मिलने की खबर मिली। 


परिजनों ने आशंका जताई है कि सुमन की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता