ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार के सरकारी अस्पताल की महिला गार्ड पर सुपरवाइजर की थी बुरी नजर, झांसा देकर कमरे में बुलाया और..

Bihar Crime News: कटिहार सदर अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने सुपरवाइजर नवीन कुमार सिंह पर नशे में यौन उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं। विरोध करने पर ड्यूटी से हटाया गया।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार सदर अस्पताल में तैनात एक महिला सुरक्षा गार्ड ने अपने सुपरवाइजर पर गंभीर यौन उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।


शिकायत के अनुसार, घटना 4 जून की रात की है, जब महिला गार्ड नाइट ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान, सामान्य सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सुपरवाइजर नवीन कुमार सिंह ने कथित तौर पर नशे की हालत में उसे कमरे में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। 


जब महिला गार्ड ने इसका विरोध करने पर अगले ही दिन उसे ड्यूटी से हटा दिया गया। महिला गार्ड का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि सुपरवाइजर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। उसने छेड़खानी, शोषण और नौकरी से हटाने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। 


वहीं, सुपरवाइजर नवीन कुमार सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला गार्ड अक्सर ड्यूटी से गायब रहती थी और जब टोका जाता, तो विवाद करती थी। फिलहाल सिक्योरिटी एजेंसी ने महिला गार्ड को सस्पेंड कर दिया है और मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, पुलिस ने भी इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता