ब्रेकिंग
सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?सिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार में दारोगा समेत 11 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने का आदेश, कोर्ट ने क्यों अपना लिया सख्त रूख?इलाज के नाम पर हैवान बना ग्रामीण डॉक्टर, किशोरी से 6 महीने तक करता रहा दुष्कर्म; गिरफ्तारBihar News : जनरल कॉम्पिटिशन के नाम पर कॉलेज बंक अब नहीं! CM सम्राट का सख्त आदेश- 75% अटेंडेंस हर हाल में जरूरीबिहार के सरकारी दफ्तरों में किराए का खेल… DM-SP से लेकर IG-DIG तक पर करोड़ों का बकाया, कौन देगा हिसाब?

शराबबंदी के बाद बिहार में सूखा नशा की डिमांड हाई, पांच करोड़ के स्मैक के साथ स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: कटिहार में मद्य निषेध टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच किलो स्मैक के साथ पूर्णिया निवासी युवक मोहम्मद बशीर आलम को गिरफ्तार किया। जब्त स्मैक की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार में मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच किलोग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बलरामपुर थाना क्षेत्र में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से सटे किरौरा रेलवे फाटक के पास की गई।



गिरफ्तार आरोपित की पहचान पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के महुआ वार्ड संख्या-13 निवासी मोहम्मद बशीर आलम के रूप में हुई है। मद्य निषेध टीम के अनुसार, सूचना मिली थी कि बाइक से मादक पदार्थ की एक खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने किरौरा रेलवे फाटक के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से स्मैक बरामद होने की बात सामने आई।



टीम के मुताबिक, बरामद स्मैक का वजन अनुमानतः पांच किलोग्राम है। फिलहाल जब्त मादक पदार्थ को तौला जा रहा है। वजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी वास्तविक मात्रा स्पष्ट हो सकेगी। टीम ने जब्त स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई है। कार्रवाई के दौरान आरोपित के पास से बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद बशीर आलम को बेहतर अनुसंधान के लिए स्थानीय बलरामपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।



पुलिस जब्त मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति कहां से हुई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस आरोपित से पूछताछ के जरिए इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- विनय झा, कटिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता