ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पुलिस के हत्थे चढ़े दियारा के तीन कुख्यात बदमाश, हथियारों का जखीरा भी बरामद

Bihar Crime News: कटिहार पुलिस ने दियारा के कुख्यात बदमाश को हथियारों के जखीरा के साथ गिरफ्तार किया है. शातिर बदमाश किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला था लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही उसे दबोच लिया.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार पुलिस ने कुर्सेला के दियारा इलाके से गुप्त सुचना पर छापेमारी कर तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ इनके पास से दो दोनाली बन्दूक, दो राइफल, एक देशी कट्टा, 24 जिन्दा कारतूस ओर दस ग्राम स्मैक बरामद किया है।


दरअसल, कुर्सेला पुलिस को गुप्त सुचना मिली की खेड़ा घाट से कुछ अपराधी मजदिया घाट की तरफ नाव से आ रहे हैं ओर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की इनकी मंशा है। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने एक स्पेशल टीम का गठन करते हुए एसटीएफ की मदद से खदेड़कर इन अपराधियों को पकड़ा।


गिरफ्त में आए सभी अपराधी विपिन यादव गैंग के हैं और दियारा के इलाके में ज़मीन हड़पने और किसानों की फसल लूटने की घटना को अंजाम देते थे। पकडे गये अपराधी के खिलाफ कुर्सेला थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों अपराधी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता