ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Katihar Crime News: मोबाइल से अपने अकाउंट में कर लिया पैसा ट्रांसफर, मांगने पर मारी गोली

कटिहार में एक व्यक्ति ने मोबाइल लेकर एक लाख रुपया अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया और जब पीड़ित पैसे की मांग करने पहुंचा तब उसके गर्दन में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है और पीड़ित जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

BIHAR POLICE
पैसे के लिए मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Katihar Crime News: कटिहार के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनिया में एक युवक को गोली मार दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ताजगंज फसिया के प्रमोद मंडल मनिया जा रहे थे। इसी दौरान उदामा रेखा के मनोहर सिंह ने पैसे की लेन-देन को लेकर प्रमोद के गर्दन में गोली मार दी। 


घायल प्रमोद के भाई प्रीतम मंडल ने बताया कि प्रमोद के मोबाइल से मनोहर ने बड़ी चालाकी से अपने मोबाइल में एक लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। जब इस बात का पता प्रमोद को हुई तब वो मनोहर से पैसे वापस मांगने पहुंच गया। प्रमोद ने मनोहर से कहा कि तुम मेरे मोबाइल से एक लाख रूपया अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए हो लेकिन मनोहर ने इस बात से इनकार कर दिया। जिसके बाद प्रमोद ने इस बात शिकायत साइबर थाने में दर्ज करायी। 


साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात से मनोहर गुस्सा हो गया और प्रमोद को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल प्रमोद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही पुलिस आरोपी मनोहर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना से बाद से मनोहर फरार हो गया है।