ब्रेकिंग
Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी✦Bihar Train News: बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा झटका! 1 दिसंबर से 20 ट्रेनें रहेंगी बंद, 26 के फेरे घटे, टिकट बुक करने से पहले देख लें लिस्ट✦Bihar News : मुंगेर में कोहरे ने पलट दी पुलिस की गाड़ी! VIP ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, दो महिला पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल✦Bihar Politics: 'ये गुंजन... ये चंदन...' अनंत सिंह पर मीसा भारती का भोजपुरी तंज, बोलीं- वो कहां जाएंगे, नहीं जाएंगे ...कुछ मालूम नहीं!✦Bihar News : 51 पन्नों की डायरी में किन अधिकारियों के नाम? EOU की रेड में मिले कागजात...लपेटे में आयेंगे पैसा लेने वाले अफसर✦Bihar News: बिहार में अफसरों से परेशान विधायक! फोन तक नहीं उठाते अधिकारी, स्पीकर ने बैठक में सुनाई खरी-खरी

Katihar Crime News: रजिस्ट्री कार्यालय में पुलिस की रेड से हड़कंप, अपराधियों के पास मिले थे रिकॉर्ड रूम से गायब मूल दस्तावेज; बड़े फर्जीवाड़े की आशंका

KATIHAR: कटिहार के रजिस्ट्री कार्यालय में उस वक्त हड़कप मच गया जब अचानक पुलिस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड रूम की गहन छानबीन की। र

Katihar Crime News: रजिस्ट्री कार्यालय में पुलिस की रेड से हड़कंप, अपराधियों के पास मिले थे रिकॉर्ड रूम से गायब मूल दस्तावेज; बड़े फर्जीवाड़े की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के रजिस्ट्री कार्यालय में उस वक्त हड़कप मच गया जब अचानक पुलिस की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड रूम की गहन छानबीन की। रजिस्ट्री कार्यालय से गायब दस्तावेज अपराधियों के पास से मिले थे, जिसको लेकर पुलिस ने यह छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मियों में हड़कप मच गया है।


दरअसल, कटिहार पुलिस ने बीते दिनों डंडखोड़ा थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों के पास से हथियार के साथ साथ रजिस्ट्री ऑफिस से गायब हुए मूल दस्तावेज भी बरामद हुए थे। जिसमें आरोपी ने राजफ खान नाम के भू माफिया की संलिप्ता बताई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड रूम की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने रजिस्ट्री ऑफिस के कुछ कर्मियों से पूछताछ भी की है।


रजिस्टार अजय कुमार ने बताया कि बीते दिनों भी कुछ इसी प्रकार की घटना हुई थी, जिसमे भी कुछ दस्तावेज के गायब होने की उन्हें सूचना मिली थी। जिसको लेकर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई थी। फिलहाल इस पूरे मामले में एसडीपीओ अभिजीत कुमार के नेतृत्व आज रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड रूम के साथ साथ कार्यलय कर्मी से भी पूछताछ की गई। सदर डीएससपी फिलहाल पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है, आगे बड़ा रैकेट का खुलासा हो सकता है।


बता दें कि भू माफिया ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं जो बाहर रहते हैं और रिकॉर्ड रूम से मूल दस्तावेज गायब करके उसे कार्यालय कर्मी और अंचल कार्यालय कर्मी के सहयोग से नकली दस्तावेज तैयार कर जमीन की अवैध तरीके से रजिस्ट्री करवा लेते हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता