ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में किशोरी के साथ हैवानियत, बदमाशों ने रेप के बाद बेरहमी से मौत के घाट उतारा; हत्या की वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक किशोरी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसे ब

Bihar Crime News
किशोरी की रेप के बाद हत्या
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक किशोरी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मक्के के खेत से नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, घटना आजमनगर थाना क्षेत्र की है, जहां मक्के की खेत से किशोरी का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की देर शाम मवेशियों का चारा लाने खेतों की तरफ गई थी लेकिन काफी समय बीच जाने के बावजूद वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका होने लगी। 


काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का कहीं पता नहीं चला। आसपास के संभावित रिश्तेदारों के घर भी लड़की को तलाश किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह जब लोग खेतों की तरफ गए तो लड़की का शव मक्के के खेत में क्षत-विक्षत हालत में पाया। शव मिलने की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्तल पर पहुंच गए।


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी लड़की के परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने जांच के लिए साक्ष्यों को कलेक्ट किया। उधर, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता