ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

Katihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! नशेड़ी बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, 20 रुपए नहीं दिए तो दुकानदार को चाकू से गोद डाला

KATIHAR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी मामूली बात पर लोगों की जान लेने पर उतारू हो जा रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां बदमाशों ने

Katihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! नशेड़ी बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, 20 रुपए नहीं दिए तो दुकानदार को चाकू से गोद डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी मामूली बात पर लोगों की जान लेने पर उतारू हो जा रहे हैं। ताजा मामला कटिहार से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रंगदारी के रूप में 20 रुपए नहीं देने पर एक मिठाई दुकान में जमकर उत्पात मचाया और दुकानदार को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।


दरअसल, पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के चालीसा हटिया के पास मिठाई दुकान की है, जहां बदमाशों ने महज 20   रुपए के लिए दुकानदार को चाकू मार कर जख्मी कर दिया। घायल दुकानदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


अरगड़ा चौक निवासी पीड़ित मिठाई दुकानदार रोहित गुप्ता ने बताया कि देर रात जब वह दुकान बंद कर रहे थे, तभी दो युवक नशे में धुत होकर वहां पहुंचे और 20 रुपए की डिमांड करने लगे और जब रोहित ने उन्हें सुबह आने को कहा। सुबह जब वो दुकान पहुंचे तो अपराधियों से कहासुनी हुई और उन्होंने रोहित के ऊपर चाकू से वार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता