ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...तेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...

थाना परिसर से हथकड़ी लगा आरोपी फरार, 4 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Bihar Crime News: कटिहार के आजमनगर थाना परिसर से हथकड़ी लगा चोरी का आरोपी फरार हो गया। करीब चार घंटे की तलाश के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने आरोपी को आजमनगर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास से पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना परिसर से रविवार सुबह करीब 7:30 बजे हथकड़ी लगा एक आरोपी पुलिस की निगरानी से फरार हो गया। आरोपी के थाना परिसर से फरार होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, करीब चार घंटे तक चले तलाशी और छापेमारी अभियान के बाद आरोपी को आजमनगर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी और दुर्गा स्थान के पास से दोबारा हिरासत में ले लिया गया।



जानकारी के मुताबिक, फरार युवक को पुलिस ने चोरी के एक मामले में हिरासत में लिया था। इसी दौरान वह पुलिस की निगरानी से बचकर थाना परिसर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय आरोपी के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। थाना परिसर जैसे सुरक्षित स्थान से हथकड़ी लगे आरोपी के फरार होने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।



घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने थाना परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने आजमनगर मुख्य बाजार और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की।



करीब चार घंटे तक चले तलाशी अभियान के दौरान ग्रामीण भी आरोपी की तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद काडघर पंचायत के धबौल गांव निवासी फरार आरोपी युवक को आजमनगर मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी के दुर्गा स्थान के पास से पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे दोबारा पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया।



घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि यदि थाना परिसर जैसे सुरक्षित स्थान से हथकड़ी लगा आरोपी फरार हो जाता है, तो पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।



स्थानीय लोगों ने मामले की गंभीरता से जांच कराने और यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की अपील की गई है।



कटिहार एसपी ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि आजमनगर थाना परिसर से फरार हुआ आरोपी युवक दोबारा हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है, इस पर स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

रिपोर्ट- सोनू कुमार चौधरी, कटिहार

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता