ब्रेकिंग
20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यार

हत्या या आत्महत्या? खंडहरनुमा मकान में दरवाजे से लटका मिला नाबालिग का शव, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: कटिहार के बिनोदपुर इलाके में एक खंडहरनुमा मकान के दरवाजे से 12 वर्षीय किशोर का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर कई दिनों से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: कटिहार नगर निगम क्षेत्र के बिनोदपुर इलाके के घुड़ीबाड़ी में शनिवार दोपहर बाद उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खंडहरनुमा भवन के दरवाजे से 12 वर्षीय किशोर का शव लटका मिला। शव की पहचान बिनोदपुर निवासी गोपाल कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।



परिजनों के अनुसार, गोपाल मंगलवार शाम से ही लापता था। स्वजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने परिवार को जानकारी दी कि संभवत: गोपाल पूर्णिया में पुलिस की गिरफ्त में है। इसके बाद स्वजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।



शनिवार दोपहर बाद कुछ बच्चे घुड़ीबाड़ी स्थित खंडहरनुमा भवन के पास पहुंचे। वहां उन्होंने भवन के दरवाजे से गोपाल का शव लटका देखा। बच्चों ने तत्काल इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।



सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई अजय महाल्दार समेत अन्य स्वजनों ने शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार, गोपाल शक्ति देवी का पुत्र था।



परिजनों ने यह भी बताया कि किशोर नशे का आदी था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता