ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

अतुल सुभाष जैसा एक और केस, पत्नी के टॉर्चर से तंग आकर दी जान, परिवारवालों ने कॉफिन पर लिखवाई सुसाइड की वजह

Karnataka Crime News: कर्नाटक के हुबली शहर में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक पति ने सुसाइड कर लिया है। पीटर नाम के शख्स ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है।

 Karnataka Crime News
कॉफिन पर लिखवाई सुसाइड की वजह
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Karnataka Crime News: कर्नाटक में अतुल सुभाष जैसी एक और घटना सामने आई है। हुबली के चामुंडेश्वरी नगर में 40 साल के पीटर ने सुसाइड कर लिया है। आरोप है कि पीटर ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने मृतक की कॉफिन पर सुसाइड करने की वजह लिखवाई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक ने माता-पिता से ताबूत पर 'पत्नी की प्रताड़ना' को 'मौत की वजह' के रूप में लिखवाने के लिए कहा था।


दरअसल एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले पीटर गोलापल्ली ने  सुसाइड कर लिया। अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उसने सुसाइड नोट छोड़ा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दंपति की शादी दो साल पहले हुई थी और लगातार झगड़ों के कारण शादी के तीन महीने बाद ही वे अलग रहने लगे थे। पीटर की पत्नी ने भी तलाक के लिए अर्जी दी थी और गुजारा भत्ता के तौर पर 20 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित के भाई ने बताया कि सभी लोग चर्च गए थे और जब वे दोपहर को घर लौटे तो उन्होंने अपने भाई को फांसी पर लटका हुआ पाया।


पीटर ने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसने लिखा, 'डैडी, मुझे माफ कर दो। मेरी पत्नी मुझे मार रही है। वह मेरी मौत चाहती है।' वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवारवालों ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार कर इंसाफ दिलाने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता